महासमुंद | स्वाभिमान न्यूज़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में आयोजित रामचंडी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इस साल धान खरीदी के लिए 250 से अधिक नए उपार्जन केंद्र खोले गए हैं।
देखिए वीडियो
मुख्यमंत्री ने बताया कि धान खरीदी को लेकर सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है। सरकार का प्रयास है कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो और खरीदी का काम सुचारू रूप से हो सके।

