विशेष ग्राम सभा में जनगणना को लेकर ग्रामीणों को दी गई अहम जानकारी

पिथौरा (स्वाभिमान न्यूज़)। ग्राम पंचायत सपोस एवं उतेकेल में आयोजित विशेष ग्राम सभा में जनगणना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम बजरंग सिंह वर्मा एवं तहसीलदार मनीषा देवांगन के साथ चार्ज जनगणना अधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों को जनगणना की प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।




अधिकारियों ने बताया कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं।


कार्यक्रम के दौरान स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी भरने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी हो सकेगी।


ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने जनगणना से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब दिया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !