सेवा संकल्प अभियान: भाषण प्रतियोगिता में पलक अग्रवाल प्रथम

पिथौरा | स्वाभिमान न्यूज़

विकासखंड स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार, 28 सितंबर को सांस्कृतिक भवन पिथौरा में ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के 42 संकुलों से चयनित 168 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।




पूर्व माध्यमिक वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में पत्रकार नंदकिशोर अग्रवाल की भतीजी एवं संजय ऐरन की सुपुत्री पलक अग्रवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं खिरोदिनी पटेल ने द्वितीय तथा चेतन्या ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में वेदांत विशाल प्रथम, गजानंद साहू द्वितीय एवं किरण नायक तृतीय रहे।


ड्राइंग प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में स्नेहा बारीक ने प्रथम, श्रिया रानी देवता ने द्वितीय तथा गगन नायक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक वर्ग में संजना पटेल प्रथम, देविका निषाद द्वितीय एवं किशन पटेल तृतीय रहे।


प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष देवेश निषाद, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद बी.एल. देवांगन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डडसेना ने विजेता एवं चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।


आयोजन को सफल बनाने में सहायक नोडल अधिकारी रामकुमार नायक, संकुल समन्वयक खगेश्वर डडसेना, विक्रम वर्मा, शिशुपाल प्रधान, लखन कुर्रे, अशोक पटेल, मनोज बरिहा, हेमसागर बगरती सहित सभी संकुल समन्वयकों का विशेष योगदान रहा। निर्णायक के रूप में विवेक वर्मा, अमर सिंह पटेल, विजलक्ष्मी पटेल, नरेश नायक, झनेश साहू, डीगम साहू, गुणसागर प्रधान एवं अक्षय साहू ने जिम्मेदारी निभाई।


कार्यक्रम में स्काउट-गाइड प्रभारी विजय सिन्हा तथा रेडक्रॉस के विद्यार्थियों एवं प्रभारी दिनेश साहू का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन राजाराम पटेल, उत्तम साहू एवं लखन कुर्रे ने किया। अंत में सहायक नोडल अधिकारी रामकुमार नायक ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !