मानव तस्करी के सिंडिकेट : दो राज्यों में 10 ठिकानों पर एक साथ दबिश, 1.40 करोड़ रुपए और बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त

छत्तीसगढ़ | स्वाभिमान न्यूज़

मानव तस्करी और बाल मजदूरी से जुड़े एक बड़े कथित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार प्रलोभन देकर मानव तस्करी, नाबालिगों की तस्करी, बाल मजदूरी और नाबालिग बालिकाओं के दैहिक शोषण से जुड़े मामले की जांच के दौरान दो राज्यों में फैले सिंडिकेट के 10 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।




पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान हजारों की संख्या में बालिग और नाबालिग मजदूरों के अवैध परिवहन तथा बंधुआ मजदूरी से संबंधित डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य मिले हैं। छापेमारी के दौरान करीब 1.40 करोड़ रुपए नकद सहित बड़ी मात्रा में कागजात और अन्य सामग्री जब्त किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।


मामले में पुलिस की टीम द्वारा संबंधित ठिकानों पर पूछताछ और तलाशी की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मानव तस्करी के इस कथित संगठित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !