वरिष्ठ पत्रकार रजिन्दर खनूजा बने भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी

स्वाभिमान न्यूज़ | पिथौरा

नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा नेता रजिन्दर खनूजा को भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा द्वारा की गई है।




अपनी नियुक्ति पर रजिन्दर खनूजा ने प्रदेश आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, भाजपा संगठन के सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रभारी शंकर अग्रवाल, सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल सहित सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के अनुरूप वे मीडिया कार्यों के लिए पूरी निष्ठा एवं तत्परता से कार्य करेंगे।


उनकी नियुक्ति पर भाजपा नेता प्रीतराम सूर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष देवसिंह निषाद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वेदप्रकाश गोयल, रैदास गोयल, लक्ष्मीकांत सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, शशि डडसेना, पार्षद मन्नू ठाकुर, संदीप सेन, प्रेम राजन रौतिया, संतोष डडसेना, श्रीमती रामकुवर डडसेना, पुष्पकांत पटेल, कौशल दास मानिकपुरी, एल्डरमैन नरेश सिंघल, सतप्रीत विक्की सलूजा, किशोर पटेल, प्यारी लाल नायक, अजय नायक, त्रिलोक आजमानी, रविंदर आजमानी, पत्रकार रमेश सिन्हा, पवन गुप्ता, ललित मुखर्जी एवं ताराचंद पटेल सहित पत्रकारों और भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !