ईश्वर छाटा को भाजपा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं बस्तर सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

रायपुर | स्वाभिमान न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ विकलांग मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य ईश्वर छाटा को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (NGO प्रकोष्ठ) तथा बस्तर सह-प्रभारी नियुक्त किया है।



पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के बाद उनके समर्थकों, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा सामाजिक संगठनों में खुशी का माहौल है। ईश्वर छाटा लंबे समय से दिव्यांगजन कल्याण, सामाजिक सेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं। संगठनात्मक क्षमता और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।


उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा सेवा, समर्पण और विकास की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


इस अवसर पर ईश्वर छाटा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं जनसेवा के संकल्प को लेकर वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !