गढ़फुलझर | स्वाभिमान न्यूज़
ऐतिहासिक ग्राम गढ़फुलझर निवासी एवं प्रदेश सिक्ख समाज नानकसागर के उपाध्यक्ष सरदार बलबीर Singh जटाल का रविवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
स्वर्गीय जटाल भाजपा नेता विक्की सलूजा के ससुर थे। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनका अंतिम संस्कार गढ़फुलझर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा, जहां परिजन, समाजजन एवं क्षेत्रवासी उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

