बसना विधानसभा में आम आदमी पार्टी की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

स्वाभिमान न्यूज़ | महासमुंद

संगठन विस्तार को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) बसना विधानसभा की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक महासमुंद जोन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम में प्रदेश सह सचिव संजय यादव, जिलाध्यक्ष राकेश झाबक, यूथ विंग जिलाध्यक्ष खिरोद पटेल, जिला संगठन मंत्री सकील खान, जिला उपाध्यक्ष गोपालदास वैष्णव एवं बसना पार्षद इरफान इल्लु सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



बैठक को संबोधित करते हुए जोन प्रभारी भूपेंद्र चंद्राकर ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी हर विधानसभा में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।


जिला उपाध्यक्ष गोपालदास वैष्णव ने पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बसना विधानसभा के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएगा। वहीं यूथ विंग जिलाध्यक्ष खिरोद पटेल ने कहा कि प्रदेश में जनता भाजपा और कांग्रेस से परेशान है और अब एक मजबूत विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी उभर रही है।


पार्षद इरफान इल्लु ने कहा कि पार्टी गांव-गांव तक संगठन को मजबूत कर रही है और शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बैठक के दौरान पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर के उपसरपंच गोपीचंद नायक, गजानंद साहू, लक्ष्मी डड़सेना, हेमपुष्पा भारती सहित कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


इस अवसर पर बसना विधानसभा प्रभारी भुनेश्वर साहू, जयप्रकाश मिश्रा, बसना ब्लॉक अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष एम.डी. सागर, माधव सोना, जगतु बंजारा, रमेश दीप एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !