पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2026: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

स्वाभिमान न्यूज़ | महासमुंद

भारत सरकार द्वारा युवाओं को कॉर्पोरेट जगत से जोड़ने और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से “पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2026” शुरू की गई है। इस योजना के तहत देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर दिया जा रहा है, जिससे युवाओं को प्रोफेशनल माहौल में काम करने का अनुभव मिल सके।




यह एक सशुल्क इंटर्नशिप योजना है, जिसके अंतर्गत चयनित युवाओं को हर महीने 9,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा 6,000 रुपये की एकमुश्त सहायता राशि और जीवन व दुर्घटना बीमा कवरेज भी प्रदान किया जाएगा। इंटर्नशिप की अवधि 1 महीने से लेकर 6 महीने या उससे अधिक हो सकती है।


योजना के लिए 21 से 24 वर्ष आयु वर्ग के भारतीय नागरिक पात्र होंगे। आवेदक का हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, आईटीआई या स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए आदि) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही, पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और आवेदक किसी फुल-टाइम नौकरी में नहीं होना चाहिए।


इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एक अभ्यर्थी अधिकतम तीन कंपनियों में आवेदन कर सकता है। इस योजना के तहत देशभर में कुल 1 लाख युवाओं को इंटर्नशिप देने का लक्ष्य रखा गया है।


यह योजना विशेष रूप से उन युवाओं के लिए उपयोगी है, जो पढ़ाई के बाद कॉर्पोरेट क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इंटर्नशिप के दौरान प्रतिभागियों को वास्तविक प्रोजेक्ट्स पर काम करने, कार्यस्थल के नियमों को समझने और पेशेवर नेटवर्क विकसित करने का अवसर मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित कौशल विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !