छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला: अब छुट्टियों में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री ऑफिस, 22 से 31 मार्च तक जमीन रजिस्ट्री जारी

पिथौरा | स्वाभिमान न्यूज़ 

छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में बड़ा फैसला लेते हुए जमीन खरीदी-बिक्री करने वालों को बड़ी राहत दी है। अब राज्य में अवकाश के दिनों में भी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे और पंजीयन कार्य लगातार जारी रहेगा।




महानिरीक्षक पंजीयन, रायपुर द्वारा 17 मार्च को जारी आदेश के अनुसार, मार्च माह में अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष व्यवस्था लागू की गई है। आदेश में कहा गया है कि पंजीयन विभाग राज्य के राजस्व का प्रमुख स्रोत है और वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले अधिकतम राजस्व संग्रह करना आवश्यक है।


इन तारीखों पर भी खुलेंगे रजिस्ट्री ऑफिस

राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय निम्न अवकाश दिनों में भी खुले रहेंगे—

  • 22 मार्च (रविवार)
  • 28 मार्च (शनिवार)
  • 29 मार्च (रविवार)
  • 31 मार्च (महावीर जयंती)


इन दिनों जमीन खरीदी-बिक्री से संबंधित सभी पंजीयन कार्य सामान्य दिनों की तरह किए जाएंगे।


बढ़ेगा राजस्व, तेज होगी रियल एस्टेट गतिविधि

विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च के अंतिम दिनों में हर साल रजिस्ट्री की संख्या बढ़ जाती है। टैक्स प्लानिंग, निवेश और अन्य कारणों से लोग इस समय संपत्ति खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में छुट्टियों में भी कार्यालय खुलने से पंजीयन में और तेजी आने की संभावना है।


आम लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

इस फैसले से उन लोगों को राहत मिलेगी जो व्यस्तता या अवकाश के कारण रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे थे। अब उन्हें अतिरिक्त समय मिलेगा, जिससे वे अपने जरूरी कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे।


देखिये आदेश 


सरकार के इस निर्णय से एक ओर जहां आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर राज्य के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !