पिथौरा| स्वाभिमान न्यूज़
तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहदा में तहसीलदार मनीषा देवांगन के नेतृत्व में अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। ग्राम मोहदा निवासी टिकेश्वर यादव पिता मेघराज यादव के घर, दुकान एवं गोदाम की जांच के दौरान लगभग 1000 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया।
जांच में मंडी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उक्त धान को मंडी अधिनियम के तहत जप्त किया गया। जप्त की गई धान की मात्रा को आगे की कार्रवाई हेतु कृषि उपज मंडी पिथौरा को सुपुर्द कर दिया गया है।
तहसीलदार मनीषा देवांगन ने बताया कि अवैध भंडारण, कालाबाजारी और मंडी नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में नियमानुसार आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

