ग्राम खम्हार में पुलिस जन चौपाल, नशामुक्ति व साइबर अपराध पर किया गया जागरूक

स्वाभिमान न्यूज़ | आंजनेय पांडेय, कैफ खान

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में थाना लैलूंगा द्वारा क्षेत्र के गांवों में निरंतर पुलिस जन चौपाल आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में ग्राम खम्हार में पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।




जन चौपाल के दौरान थाना प्रभारी ने नशामुक्ति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शराब व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाती है। शराब से घरेलू हिंसा, आर्थिक तंगी और सामाजिक विघटन जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से शराब से दूर रहने तथा गांव को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर महिलाओं को संगठित होकर महिला समूह बनाने एवं अवैध शराब के विरुद्ध सामूहिक पहल करने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम में साइबर अपराधों को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर कानून की जानकारी देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।


जन चौपाल के अंत में थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कानून का पालन करने, आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने तथा पुलिस के साथ सहयोग कर सुरक्षित और जागरूक समाज निर्माण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !