रामभांठा मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, बलवा के आरोप में 7 आरोपी गिरफ्तार

स्वाभिमान न्यूज़ | आंजनेय पांडेय , कैफ खान

रायगढ़। रामभांठा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में कोतवाली पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए बलवा के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किए हैं।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 को प्रार्थिया उषा चौहान (20 वर्ष), निवासी जवाहर नगर रामभांठा ने थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 15 दिसंबर की रात उसकी बहन ईशा चौहान द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर सोनी सारथी एवं बादल उर्फ सानू सारथी के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 659/2025 धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।


रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज आरोपियों ने 16 दिसंबर की दोपहर अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थिया के घर पहुंचकर गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोपियों ने हथौड़ा, डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल एवं बजाज पल्सर एनएस-200 में भी तोड़फोड़ की।


घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 661/2025 धारा 333, 296, 351(2), 115(2), 191(2), 191(3), 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लोहे का हथौड़ा, बेसबॉल बैट एवं बांस का डंडा बरामद किया है।


गिरफ्तार आरोपियों में बादल उर्फ सानू सारथी, आकाश सारथी, सोनी उर्फ दुर्गा सारथी, ओम सारथी, यश महानंद, अंकित सारथी एवं अनिकेत सारथी, सभी निवासी जवाहर नगर रामभांठा रायगढ़ शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !