स्वाभिमान न्यूज़ | आंजनेय पांडेय, कैफ खान
रायगढ़। सिद्देश्वर नेत्रालय से जुड़ा सीमांकन विवाद आपसी सहमति से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया है। ट्रस्ट द्वारा लगभग 5 से 10 फीट भूमि को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई गई, जिससे यह मामला सर्वसम्मति से निपट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदेश क्रमांक 9168, दिनांक 11.12.2025 के तहत बूढ़ी माई मंदिर ट्रस्ट रायगढ़ के अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल (पिता– खजीवधन पटेल) द्वारा भूखण्ड क्रमांक 24/1, 25/1, 36, 37 एवं 52, कुल रकबा 2.954 हेक्टेयर भूमि के सीमांकन हेतु नायब तहसीलदार रायगढ़ को आवेदन प्रस्तुत किया गया था।
राजस्व विभाग की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा राजस्व अभिलेखों के अनुसार मानचित्र एवं स्थल का मिलान किया गया।
- प्लॉट क्रमांक 24/1 (0.462 हेक्टेयर)
- प्लॉट क्रमांक 25/1 (1.970 हेक्टेयर)
- प्लॉट क्रमांक 52 (0.012 हेक्टेयर)
इन सभी भूखंडों का उनकी निर्धारित सीमाओं के अनुसार स्थल पर सफलतापूर्वक मिलान किया गया, जिस पर संबंधित आवेदकों ने सहमति व्यक्त की।
सूर्यास्त हो जाने के कारण भूखंड क्रमांक 36 एवं 37 का सीमांकन पूर्ण नहीं हो सका। अब इन दोनों भूखंडों का सीमांकन अगले कार्यदिवस सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे किया जाएगा। इसके साथ ही फाटक की ओर के अतिक्रमण की कब्जा सूची भी तैयार कर ली गई है।
राजस्व विभाग द्वारा तेज़ी से की जा रही कार्यवाही से स्थानीय लोगों में संतोष देखा जा रहा है। अब रुक्मणि विहार क्षेत्र का सीमांकन सोमवार को पूर्ण रूप से किया जाएगा।


