समाजसेवी राजेश चौधरी छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग में जिला सदस्य नियुक्त

पिथौरा (स्वाभिमान न्यूज़)। समाजसेवा और गौ संरक्षण के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे समाजसेवी श्री राजेश चौधरी को छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग में जिला सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।




राजेश चौधरी ने वर्षों से गौ संरक्षण, पशु कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और ग्राम विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कई बार परित्यक्त और घायल गौवंश के उपचार, चारा-पानी की व्यवस्था तथा गौशालाओं के सुचारू संचालन में अग्रणी भूमिका निभाई है। समाज के प्रति उनके निःस्वार्थ समर्पण और सेवा भाव ने उन्हें जनता के बीच विशेष पहचान दिलाई है।


उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पिथौरा सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने बधाइयों का तांता लगा दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और गौशाला समितियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राजेश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में गौ सेवा के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।


लोगों का कहना है कि राजेश चौधरी सच्चे अर्थों में सेवा, संस्कार और समर्पण के प्रतीक हैं, जिनके कार्यों से समाज को निरंतर प्रेरणा मिलती है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !