जिला स्तरीय शालेय शतरंज स्पर्धा पिथौरा में संपन्न, 30 खिलाड़ियों का संभाग स्तर के लिए चयन

पिथौरा (स्वाभिमान न्यूज़)। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल पिथौरा में आयोजित जिला स्तरीय शालेय शतरंज स्पर्धा का समापन उत्साह और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के साथ हुआ। महासमुंद जिले के पांचों विकासखंड—पिथौरा, बसना, सरायपाली, बागबाहरा व महासमुंद—से कुल 112 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। स्पर्धा को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्विस लीग पद्धति में 4 चक्रों में आयोजित किया गया, जिसमें पेयरिंग और परिणाम अंतरराष्ट्रीय सॉफ़्टवेयर 'स्विस मैनेजर' के माध्यम से तैयार कर चेस रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड किए गए।




इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी 25 अगस्त को पिथौरा में ही आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय चयन स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। वहां से चुने गए खिलाड़ी सितंबर माह में रायपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय स्पर्धा में रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।


स्पर्धा के प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे –


 सीनियर बालक वर्ग (अंडर-19):

1. आयुष बरीहा (सरायपाली)

2. जसवंत साहू (पिथौरा)

3. दीपांशु प्रधान (सरायपाली)

4. चौलेश साहू (पिथौरा)

5. हिमांशु यादव (पिथौरा)


 सीनियर बालिका वर्ग:

1. अनुपमा साहू (पिथौरा)

2. दीक्षा बारीक (सरायपाली)

3. फातिमा (सरायपाली)

4. मंजुला साहू (पिथौरा)

5. नीरा यादव (पिथौरा)


जूनियर बालक वर्ग (अंडर-17):

1. इशांत भोई (सरायपाली)

2. चिराग यदु (महासमुंद)

3. ऋषभ यादव (पिथौरा)

4. शौम्य चंद्राकर (महासमुंद)

5. ओबेद तांडी (सरायपाली)


 जूनियर बालिका वर्ग:

1. प्रिया साहू (बागबाहरा)

2. इशिका भोई (पिथौरा)

3. प्राची तांडी (पिथौरा)

4. अलसामा कालिमा (सरायपाली)

5. अनिता साहू (पिथौरा)


 सब-जूनियर बालक वर्ग (अंडर-14):

1. डूगेश निर्मलकर (पिथौरा)

2. दिव्यांश भोई (सरायपाली)

3. वंश चंद्राकर (बागबाहरा)

4. अंकुर ध्रुवंशी (महासमुंद)

5. नेताम यादव (महासमुंद)


 सब-जूनियर बालिका वर्ग:

1. आशी सतपथी (सरायपाली)

2. सृष्टि प्रधान (सरायपाली)

3. होशिका पटेल (पिथौरा)

4. खुशी ठाकुर (बागबाहरा)

5. नीतू साहू (सरायपाली)


इस चयन स्पर्धा के अंतर्गत कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें पिथौरा व सरायपाली से 11-11, महासमुंद से 5 तथा बागबाहरा से 3 खिलाड़ी शामिल हैं।


कार्यक्रम का उद्घाटन विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी सुधीर प्रधान एवं संयोजक राजेश साहू ने किया। दोनों ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।


स्पर्धा के संचालन में मुख्य भूमिका निभाने वालों में प्रमुख रूप से –


चीफ आर्बिटर: चंदन विश्वकर्मा

आर्बिटर: राजेश्वरी ध्रुवंशी, हेमराज प्रधान

तकनीकी सहयोग: फीडे आर्बिटर रॉकी देवांगन

चयन समिति: हेमंत खुटे, राजेश्वरी ध्रुवंशी, भूपेंद्र प्रधान, लखेश्वर भाई, तृषा शर्मा, मंजिला, शैलेश शुक्ला


टूर्नामेंट डायरेक्टर हेमंत खुटे ने जानकारी दी कि आगामी संभागीय स्तर की प्रतियोगिता भी पिथौरा में ही होगी और जिले के खिलाड़ी वहां अपनी श्रेष्ठता साबित करने को तैयार हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !