रिपोर्ट - ललित मुखर्जी
पिथौरा (स्वाभिमान न्यूज़)। नगर पंचायत चुनावों के मद्देनजर पिथौरा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वार्ड नंबर 6 की बहुचर्चित पार्षद अनामिका विकास शर्मा ने इस बार वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस के टिकट पर अपनी दावेदारी पेश की है।
![]() |
| फोटो - अनामिका विकास शर्मा |
गौरतलब है कि वार्ड नंबर 6 को भाजपा का गढ़ माना जाता है, जहां से श्रीमती शर्मा ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया था। उनकी जीत ने जहां कांग्रेस का मनोबल बढ़ाया, वहीं भाजपा की पकड़ कमजोर होने की चर्चा तेज हुई थी। अब वे वार्ड नंबर 11 से मैदान में उतर रही हैं, जो कांग्रेस के लिए एक मजबूत कदम माना जा रहा है। श्रीमती शर्मा का वार्ड बदलकर वार्ड नंबर 11 से दावेदारी करना कई सवाल खड़े कर रहा है। यह वार्ड अब तक कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने वाला क्षेत्र रहा है। अनामिका शर्मा की लोकप्रियता और उनकी पिछली जीत को देखते हुए यह कदम कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
अनामिका शर्मा की जीत का रिकॉर्ड और उनकी कार्यशैली कांग्रेस के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही है। वार्ड नंबर 11 में उनकी दावेदारी पार्टी को नई ऊर्जा दे सकती है। कांग्रेस की स्थानीय इकाई का मानना है कि उनके अनुभव और छवि का लाभ पार्टी को मिलेगा। श्रीमती शर्मा के वार्ड बदलने और नई जगह से दावेदारी करने पर भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वार्ड नंबर 6 में उनकी जीत ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगा दी थी, अब वार्ड नंबर 11 में उनकी मौजूदगी भाजपा के लिए नई चुनौती पेश कर सकती है।
श्रीमती शर्मा ने वार्ड नंबर 6 में अपनी जीत के दौरान जनता के बीच अपनी गहरी पैठ बनाई थी। अब वार्ड नंबर 11 के मतदाता उनके काम और छवि को किस तरह से स्वीकार करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
क्या अनामिका शर्मा की नई दावेदारी कांग्रेस के लिए जीत का रास्ता बनाएगी, या भाजपा इस चुनौती का सामना करने में कामयाब होगी? पिथौरा की राजनीति में यह चुनाव कई समीकरण बदल सकता है।

