दिव्यांगजनों ने मनाया नववर्ष मिलन समारोह

पिथौरा, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा भैसाझार बैराज कोटा रतनपुर में नववर्ष मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुकराम कुर्रे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशेष अतिथि के तौर पर प्रदेश संयोजक मनोज महिलांगे, बिलासपुर जिला अध्यक्ष देव सिंह बंजारे, कोषाध्यक्ष ईश्वर लाल सोनी, शहर अध्यक्ष भगवान दुबे, संगठन सचिव राजेश अनंत, जिला उपाध्यक्ष परदेशी पटेल और मुंगेली जिलाध्यक्ष विजय निर्मलकर उपस्थित रहे।




कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों ने अपनी विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रखने का संकल्प लिया। इनमें सामान्य दिव्यांगजनों को ₹5000 मासिक पेंशन, बिना गारंटी लोन, मातृ वंदना योजना में दिव्यांगों को शामिल करना, केंद्र के समान वाहन भत्ता, और पदोन्नति में 4% आरक्षण जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं।


प्रदेश संयोजक मनोज महिलांगे ने आश्वासन दिया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सभी समस्याओं को रखा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पुकराम कुर्रे ने कहा कि संघ दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।


कार्यक्रम में कीर्तन पटेल, केशव निषाद, लीलेश्वर दिनकर, मंजू यादव, सुरेखा भारती, बबली निषाद, सरोजनी देवांगन, मित्रा पात्रे, महर पात्रे, लता निर्मलकर, सीता साहू, उत्तरा नवरंग, गोलू, द्वारिका जांगड़े, सीता प्रधान, लता महिलांगे, राजकमल बघेल समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।


इस आयोजन की जानकारी संघ के सह मीडिया प्रभारी पालेश्वर सिंह ठाकुर ने दी।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !