महासमुंद (स्वाभिमान न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने संगठनात्मक चुनावों के लिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें बिलासपुर एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
![]() |
फ़ोटो - शंकर अग्रवाल |
शंकर अग्रवाल बतौर पर्यवेक्षक, प्रदेश चुनाव अधिकारी और जिला संगठन के बीच समन्वय का कार्य करेंगे। इसके साथ ही वे पूरे चुनावी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे।
34 संगठनात्मक जिलों के लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 34 संगठनात्मक जिले हैं, जिनके लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसी कड़ी में शंकर अग्रवाल को बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
कार्यकर्ताओं में हर्ष
शंकर अग्रवाल की इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और अनुभव का सम्मान बताया। अग्रवाल की नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है।
शंकर अग्रवाल का अनुभव
शंकर अग्रवाल पूर्व में प्रदेश मंत्री के रूप में भी पार्टी की सेवा कर चुके हैं। उनके नेतृत्व और संगठनात्मक कौशल के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति से यह स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी संगठनात्मक चुनावों को लेकर पूरी तैयारी और सशक्त नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रही है।