स्वामी आत्मानंद स्कूल पिथौरा में चपरासी भर्ती घोटाला उजागर

रिपोर्ट - ललित मुखर्जी, 91111 94424 

पिथौरा। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल पिथौरा में चपरासी के पदों पर हुई भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पांच चपरासियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। जांच में पता चला कि स्कूल के प्राचार्य एम.डी. प्रधान ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को नियमों को ताक पर रखकर गुपचुप तरीके से चपरासी पदों पर नियुक्त किया था।




इस फर्जी भर्ती की शिकायत ललित मुखर्जी ने कलेक्टर से की थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने प्राचार्य द्वारा नियुक्त सभी पांच चपरासियों को हटाने के आदेश दिए।


फर्जी तरीके से भर्ती हुए कर्मचारी

1. रमाकांत प्रधान, 2. प्रवीण प्रधान, 3. अक्षय भोई, 4. त्रिलोचन नाग, 5. अशोक यादव

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ये सभी कर्मचारी प्राचार्य एम.डी. प्रधान के ससुराल पक्ष के रिश्तेदार और करीबी परिचित थे।


गुपचुप तरीके से हुई भर्ती

जानकारी  के मुताबिक, प्राचार्य एम.डी. प्रधान ने चपरासी पदों पर भर्ती के लिए कोई सार्वजनिक सूचना या प्रक्रिया का पालन नहीं किया। नियमों की अनदेखी कर अपने रिश्तेदारों को कलेक्टर दर पर नियुक्त कर लिया।


जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों चपरासियों को तुरंत हटाने के आदेश जारी किए। इस कदम को सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अहम माना जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !