पिथौरा (स्वाभिमान न्यूज़)। पिथौरा विकासखंड के ग्राम सांकरा के विश्राम गृह में आम आदमी पार्टी के जिला सचिव खिरोद पटेल के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुआ। बैठक में नव - प्रवेशी कार्यकर्ताओं का पुष्प माला से स्वागत कर नियुक्ति पत्र दिया गया। साथी सेक्टर प्रभारियों को 5 - 5 गांवों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी एक अभिशाप
छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी भी सक्रिय हो चुका है। इस बार आम आदमी पार्टी चुनाव को लेकर हर हथकंडे अपनाने को तैयार है। आप के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम लोगों को आम आदमी पार्टी के कार्यों के बारे में बारीकी से बता रहे हैं ताकि लोग प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी से जुड़े। बसना विधानसभा के ग्राम साकरा में आम आदमी पार्टी का बैठक संपन्न हुआ जिसमें कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है। आपके जिला सचिव खिरोद पटेल का कहना है कि दिल्ली के बाद अब पंजाब की तस्वीर भी तेजी से बदली है। भ्रष्टाचार, रिश्वतखोर जैसे कृत्य को जड़ से समाप्त करने की मुहिम पंजाब में चलाई जा रही है। भ्रष्टाचार - रिश्वतखोर एक अभिशाप है।
किसानों की हालात बिगड़ी
देश के विकास के लिए इन दोनों को जड़ से समाप्त करना अति आवश्यक है। वहीं अब पंजाब में किसानों के लिए भी अनेकों योजनाएं संचालित हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के सरकार बनते ही विकास की रफ्तार 10 गुनी तेजी से बढ़ गई है। वही छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधते हुए श्री पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों का हाल बेहाल हो गई है। धान के कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। कृषि हेतु विद्युत कनेक्शन के लिए किसानों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। वही बेतहाशा बिजली की कटौती से भी किसान परेशान है। प्रधानमंत्री आवास की किस्त अभी समय अनुसार ना मिलने से लोग परेशान हैं। वही सरकारी स्कूल का हाल भी बेहाल है। आगे उन्होंने कहा कि महासमुंद जिले के गांव का भ्रमण करने से पता चला कि वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन बनवाने के लिए लोगों को महीनों तक सरकारी दफ्तरों का चक्कर काटना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ रहा है बिजली, पानी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं कोमा में नजर आ रहे हैं।
बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा के अध्यक्ष संतोष चन्द्राकर, लोकसभा सचिव संजय यादव, जिला सचिव खिरोद पटेल, बसना ब्लाक अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, जगदीशपुर ब्लाक अध्यक्ष जय प्रकाश मिरी, पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष मूनुदाऊ सागर, पिरदा ब्लाक अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, सांकरा ब्लाक अध्यक्ष टीकम राणा, सोशल मिडिया प्रभारी योगेश राणा, आंनद भोई, प्रितेश ग्वाल, संजय साव, सेक्टर प्रभारी तिलक पटेल, धनेश्वर साहू, टिकेलाल पटेल, नुर्पत पटेल, साहेबलाल डड़सेना, महेश कर्ष, पीटर नाग, रम्भा लौहा, साखराम चौहान, हेमसागर प्रधान, गुरुचरण विशाल, राजकुमार नंद, विजय साव, पिथौरा वार्ड प्रभारी नवीन पटेल, गजेंद्र सिन्हा, मुकेश निर्मालकर, मनोज निषाद, मनोज यादव, शेखर निषाद, महेश प्रजापति, विकाश डड़सेना, और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।