कार में 80 किलो गांजा ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद | स्वाभिमान न्यूज़


जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एएनटीएफ और थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त टीम ने एनएच-353 स्थित ग्राम टेमरी जांच नाका पर कार्रवाई करते हुए कार से 80.400 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 40 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है।




पुलिस के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला और एक पुरुष कार में ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने राजमार्ग पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार किया। कुछ देर बाद कार क्रमांक DL-2C-AX-0153 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।


पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम अभिजीत डिगाल (23) निवासी रायकिया, जिला कंधमाल, ओडिशा बताया, जबकि उसके साथ बैठी महिला ने अपना नाम जयश्री प्रधान (26) निवासी किलाकिया, थाना सारंगढ़, जिला कंधमाल, ओडिशा बताया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गांजा ओडिशा के कंधमाल से छत्तीसगढ़ के रायपुर ले जाकर खपाने की योजना में थे।


मामले में थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 159/2026 के तहत धारा 20(B)(II)(C), 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 80.400 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और एक कार जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 48 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है।


पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच के साथ वित्तीय पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !