रूपकुमारी चौधरी का दिल्ली में भव्य स्वागत

 



राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचीं

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नई दिल्ली पहुंचीं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का नई दिल्ली एयरपोर्ट पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय, प्रदेश एवं स्थानीय पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्रीमती चौधरी के प्रथम दिल्ली आगमन को लेकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, पुष्पमालाओं एवं नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण दिखाई दिया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।





भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दायित्व ग्रहण करने के बाद पहली बार देश की राजधानी पहुंचीं श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहनें एयरपोर्ट पहुंचीं। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर इस महत्वपूर्ण अवसर की खुशी साझा की।


इस अवसर पर श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने भाजपा महिला मोर्चा की सभी बहनों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि देशभर की मातृशक्ति और महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को सदैव सम्मान, अवसर और नेतृत्व प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। आज देश की महिलाएं राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, विज्ञान, खेल, उद्योग और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका निभा रही हैं।


श्रीमती चौधरी ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रत्येक बहन समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं और नारी सशक्तिकरण के संदेश को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


उन्होंने अपने स्वागत के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी का प्रेम, स्नेह, विश्वास और अपनत्व उन्हें नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से भाजपा महिला मोर्चा को देश के प्रत्येक गांव, नगर और समाज के हर वर्ग की महिलाओं तक और अधिक सशक्त रूप से पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।


राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के पहले दिल्ली आगमन पर हुआ यह भव्य स्वागत भाजपा महिला मोर्चा की एकजुटता, संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक रहा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती चौधरी के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी तथा देशभर में महिला शक्ति को और अधिक संगठित एवं सशक्त करने का कार्य गति प्राप्त करेगा।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !