भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बने विजय नायक

पिथौरा (स्वाभिमान न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को ध्यान में रखते हुए संगठन ने विजय नायक को पुनः भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।




विजय नायक लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनके पिछले कार्यकाल में संगठनात्मक सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।


अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए विजय नायक ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है।


उनकी नियुक्ति पर जिले के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा जिले में और अधिक मजबूत और सक्रिय होगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !