गिरधारी नायक को भाजपा सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

रायपुर (स्वाभिमान न्यूज़)। मुख्यमंत्री निवास अटल नगर, नया रायपुर में शनिवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी प्राथमिक सदस्यता अभियान 2024-25 के तहत "उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान एवं सहभोज कार्यक्रम" में गिरधारी लाल नायक को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सदस्यता अभियान में एक हजार से अधिक ऑनलाइन सदस्य बनाने के लिए मिला।




इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के उन कार्यकर्ताओं, विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सदस्यता अभियान में विशेष योगदान दिया। गिरधारी नायक सरायपाली विधानसभा के भंवरपुर मंडल से एकमात्र कार्यकर्ता रहे जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, संगठन महामंत्री अजय जामवाल, पवन साय सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।


सम्मान मिलने के बाद गिरधारी नायक ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है और यह सम्मान पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 30 वर्षों से पार्टी से जुड़कर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। नायक ने यह भी कहा कि वे वर्तमान में किसी पद पर नहीं हैं, फिर भी पार्टी के लिए लगातार काम कर रहे हैं।


कार्यक्रम पहले 26 जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन स्थगित हो गया था। इस बीच वे नेपाल स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और जनकपुर पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। दोबारा बुलावे पर वे सीधे रायपुर लौटकर कार्यक्रम में शामिल हुए।


गिरधारी नायक ने कहा कि यह सम्मान उनके जैसे साधारण कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है और यह भाजपा की उस नीति को दर्शाता है, जिसमें सच्चे कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा किया जाता है।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !