महासमुंद (स्वाभिमान न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती सरला कोसरिया ने प्रदेश चुनाव में भाजपा के प्रचंड बहुमत और एक साल की सफलता पर जनता को बधाई दी। उन्होंने इस वर्ष को सुशासन और समृद्धि से परिपूर्ण बताया।
![]() |
फोटो - सरला कोसरिया |
श्रीमती कोसरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती को अटलजन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के हर घर के पते पर राज्य का नाम लिखना अटल जी की दूरदृष्टि का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन वर्ष पूर्व अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस घोषित किया था, जिसे पूरे देश में मनाया जा रहा है।
भाजपा सरकार का एक साल: सुशासन और विकास पर जोर
श्रीमती कोसरिया ने कहा कि बीते वर्ष विधानसभा चुनाव के परिणामों ने प्रदेश में कांग्रेस के भय और आतंक की सरकार का अंत कर विकास और सुशासन की नींव रखी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की झड़ी लगा दी।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां:
1. प्रधानमंत्री आवास योजना: कांग्रेस सरकार द्वारा रोकी गई 18 लाख आवास योजनाओं को पुनः शुरू किया गया।
2. किसानों के लिए राहत: किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने का निर्णय।
3. महिलाओं के लिए सहयोग: महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 आर्थिक सहायता।
4. धार्मिक आस्था का सम्मान: अयोध्या में रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान।
5. शांति स्थापना: माओवादियों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से शांति बहाल।
6. विकास कार्य: अधोसंरचना विकास और समृद्धि के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन।
श्रीमती कोसरिया ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश को समृद्धि और विकास की दिशा में आगे बढ़ा रही है।