पिथौरा (स्वाभिमान न्यूज़)। विकासखण्ड के यादव (मगधा) समाज द्वारा 28 सितंबर को नवाखाई सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। इस सम्मेलन की तैयारी में सामाजिक लोग जुट गए हैं। यह सम्मेलन राम जानकी मंदिर परिसर बसना में आयोजित होगा। जिसकी रूपरेखा सामाजिक पदाधिकारी बना रहे हैं।
नवाखाई सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक लोगों का सम्मान समारोह भी रखा गया है। जिसमें मेधावी छात्र - छात्राएं जो कक्षा 10वीं व 12वीं में 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल किये हैं ऐसे विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। वहीं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों का भी सम्मान किया जाएगा। इसके लिए समाज के पदाधिकारियों के पास उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्बंधित दस्तावेज 25 सितम्बर तक जमा करना अनिवार्य है। उपरोक्त जानकारी मगधा यादव समाज के पदाधिकारी भुनेश्वर मलिक ने दी है।