राज्य सचिव हेमन्त खुटे के जन्मदिन पर सरगुजा जिला में मैत्री मैच का आयोजन

महासमुंद (स्वाभिमान न्यूज़) । महासमुंद जिला एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमन्त खुटे के  जन्मदिन के उपलक्ष्य मेंआ योजन समिति के बी. मनियन ,राज्य शतरंज संघ के संयुक्त सचिव सरोज वैष्णव व शेषरतन जायसवाल के विशेष पहल पर एक दिविसीय मैत्री शतरंज स्पर्धा का आयोजन  अंबिकापुर (सरगुजा) में किया गया। 



जिला शतरंज संघ महासमुंद  व प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्पर्धा में केवल अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त तथा राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ियों को ही प्रवेश दिया गया था। जिले के दिग्गज खिलाड़ियों के भाग लेने से स्पर्धा काफी जटिल हो गई थी।प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय नियमानुसार स्विस लीग पद्धति से खेली गई। अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक अनीश अंसारी को समिति ने मुख्य निर्णायक का दायित्व सौंपा था।


स्पर्धा में प्रथम स्थान  शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी गौतम केसरी ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर यीजनांश गुप्ता तथा तीसरे स्थान अनीस अंसारी रहे। इस स्पर्धा में सरगुजा जिले के 9 शीर्ष खिलाड़ियों ने भाग लिए था। प्रतियोगिता क्लासिकल फार्मेट पर 3 चक्रों में संपन्न हुई।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !