भाजपा नेता जुगलकिशोर प्रधान के नेतृत्व में किसान चौपाल का आयोजन

 सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के बारे में किसानों से संवाद

पिथौरा (स्वाभिमान न्यूज़)। समीपस्त ग्राम खैरखुटा में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जुगलकिशोर प्रधान के नेतृत्व में किसान चौपाल का आयोजन रखा गया। जिसमें  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  सफल 9 साल के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के बारे में सविस्तार चर्चा किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 



     केंद्र सरकार के 9 साल पूरा होने के अवसर पर भाजपा के नेताओं द्वारा चौपाल लगाकर लोगों को मोदी सरकार के योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। इसी तारमत्म्य में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जुगलकिशोर प्रधान के नेतृत्व में किसान चौपाल का आयोजन रखा गया। चौपाल में गांव के किसानों को मोदी सरकार के 9 साल में हुए विकास कार्यों के अलावा सेवा, सुशासन ,गरीब कल्याण के बारे में चर्चा किया गया। जिसमें मुख्य प्रवक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल उपस्थित थे। श्री अग्रवाल ने किसान चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की सरकार है। किसानों के हित में अनेकों योजनाएं संचालित है। चाहे पीएम किसान सम्मान निधि योजना हो, पीएम आवास योजना हो या स्वच्छ भारत योजना अंतर्गत शौचालय निर्माण सहित अनेकों योजनाएं संचालित है। 



     श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 में फ्री टीकाकरण कर मानवता की मिसाल पेश की है। वहीं किसान चौपाल में मौजूद भाजपा के बसना मण्डल महामंत्री अभिमन्यु जयसवाल ने भी अपना व्यक्तव्य में किसानों को केंद्र सरकार की 9 वर्ष पूरा होने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत सभी घरों में निशुल्क गैस कनेक्शन मुहैया कराया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य की सुविधाओं में भी मोदी सरकार बनते ही काफी बदलाव आया है। आज गांवो की विकास देखिये अब गांव सीधे शहरों से जुड़ गए हैं। डिजिटल की क्रांति में काफी तेज गति आई है। वहीं  कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जुगलकिशोर प्रधान ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाये। श्री प्रधान ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों के सम्मान निश्चित रूप से बढ़ी है। किसानों की समृद्धि में भागीदार मोदी सरकार खरीफ विपणन वर्ष 2023- 24 (KMS) के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य भी घोषित किया है। जिसमें सामान्य धान की कीमत 2,040 रुपये से बढ़ाकर 2,183 रुपये किया गया है। जिसमें एमएसपी में 143 की वृद्धि हुई है। वहीं धान ग्रेट A को 2,060 रुपये से बढ़ाकर 2,203 रुपये किया गया है। जो किसानों के लिए बड़ी सौगात है। आगे श्री प्रधान ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनते ही विकास की रफ्तार में दोगुनी तेज आई है। इस तरह इस चौपाल में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं के बारे में बताई गई। 


    इस दौरान थबीर साहू, संतोष प्रधान टिकेलाल प्रधान मोतीलाल साहू,बलदेव प्रधान,संतोष प्रधान, पिछालु सेठ,गोरेलाल प्रधान, राधेश्याम प्रधान,रंजीत सेठ, सनेश प्रधान, श्यामलाल प्रधान ,उपेंद्र साहू, त्रिविक्रम साहू संतोष सेठ, बलराम प्रधान ,सेवन अरक्षित सेठ,अभिमन्यु प्रधान सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !