भाजपा नेता डोर टू डोर कैंपेन कर गिना रहे मोदी सरकार की उपलब्धियां

पिथौरा (स्वाभिमान न्यूज़)। बसना विधानसभा में भाजपा की केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जुगलकिशोर प्रधान ने सेवा, सुशासन गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत बसना विधानसभा के पिथौरा मंडल के शक्ति केंद्र गोपालपुर अंतर्गत ग्राम बिंधनखोल में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान किया।



         इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेता जुगलकिशोर प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। विश्व को मार्ग दिखा रहा है। इन 9 सालों में भाजपा सरकार द्वारा न केवल वंचित, शोषित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा गया बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के 9 साल के 9 प्रमुख आधार हैं। इनमें सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छा शक्ति, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, नीतिगत पहल, साहसिक निर्णय और सबका साथ ,सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास रहा है।


महिलाओं का बढ़ा सम्मान - जुगलकिशोर


        वहीं, महिलाओं के लिए उन्होंने कहा कि पीएम उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। बेटियों को सुकन्या योजना के तहत सीधे फायदा पहुंचाया जा रहा है। देश मे अन्न कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगो को अनाज, आवास योजना के तहत 3 करोड़ गरीब लोगों को आवास, 12 करोड़ लोगों को शौचालय, 37 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है।



        इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता रंजीत सेठ, गजपति पटेल , रायधर प्रधान, बलदेव प्रधान , मिनीकेतन पटेल, संकर्षण यादव ,रेशम लाल साहू, प्रमोद प्रधान ,गजानंद बेहरा, लक्ष्मण बारीक , शुक्रदेव भाेई, लक्ष्मी लाल प्रधान, चूड़ामणि साहू ,हीरालाल पटेल संजय प्रधान अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !