NH-53 पर भीषण सड़क हादसा: बोलेरो पिकअप ने खड़ी आयचर 709 को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत

पिथौरा | स्वाभिमान न्यूज़

राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर पुराने काठी ढाबा के पास मंगलवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर जान ले ली। झलप की ओर जा रही बोलेरो पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी आयचर 709 मुर्गी वाहन को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि पिकअप बेकाबू होकर सड़क से नीचे जा गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए बिचबचाव कार्य शुरू किया, लेकिन पिकअप चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस चुका था। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, पर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।



मृतक की पहचान जितेंद्र यादव (निवासी ग्राम बरेकेल, झलप) के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !