दीपावली पर्व पर स्थानीय उत्पाद ही खरीदे जनता - रूपकुमारी
महासमुंद। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने आम जनता से वोकल फार लोकल स्थानीय उत्पाद खरीदने का आग्रह किया है। श्रीमती रूपकुमारी ने कहा कि दीपावली सिर्फ हर्षोल्लास ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में भारत की संस्कृति का प्रतीक भी है। इसीलिए इस दीपपर्व को स्वदेशी संग मनाएं, स्थानीय उत्पाद खरीदें। इससे देश मजबूत होगा और गरीब के घर दीपावली का दीप भी जल सकेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दिवाली के मौक़े पर लोगों से वोकल फॉर लोकल स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने का आग्रह किया है। जिससे हमारे कारीगरों, शिल्पकारों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के जीवन में बदलाव लाएं। उत्पाद जो स्थानीय कला और शिल्प को मजबूत करते हैं। इन त्योहारों के अवसर पर हमें वोकल फार लोकल संकल्प का साक्षात्कार करने का अद्वितीय अवसर मिला है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम उठाने के लिए इस दीपावली पर हम अपने नजदीकी सेल्फ हेल्प ग्रुप अपने आसपास छोटा-छोटा व्यापार कर रहे हमारे उद्यमी, ऐसे जो क्राफ्ट का काम करते हैं, हैंडलूम का काम करते हैं, घर की सजावट का सामान बनाते हैं, आप इन लोगों से स्थानीय उत्पादों की खरीददारी करें।