महासमुंद (स्वाभिमान न्यूज़)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कैच द रेन - वेयर इट फाल्स, व्हेन इट फाल्स थीम पर जल संरक्षण पर महासमुंद के 50 गाँव में महाजन अभियान चलाया।
यह अभियान नेहरू युवा केंद्र संगठन व् जल शक्ति मंत्रालय द्वारा विगत 3 साल से चलाया जा रहा है। इस साल का इसका तीसरा फेज आयोजित किया गया।
अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, महासमुंद ने बताया की इस जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत विभिन जन जागरूकता अभियान व् कौशल विकास से सम्बंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया की इसके अंतर्गत 5 विशेषज्ञों द्वारा वेबिनार सीरीज आयोजित की गयी जिसके माध्यम से युवाओं से जल संरक्षण से जुड़े व्यवहारिक व तकनीकी विषयों पर चर्चा की गयी।
इसके साथ ही ग्रामीण स्तर पर जल चौपाल का भी आयोजन किया गया किया जिसमे ग्रामीण जनो व् युवाओ से जल संरक्षण को लेकर व्यावहारिक बदलाव को लेकर चर्चा की गयी। साथ ही स्थानीय स्तर पर सोख़्ता गद्दा व् अन्य वर्षा जल को संरक्षण करने की उपायों पर चर्चा की गयी।
इसके अतिरिक्त युवा का संवेदीकरण करते हुए निबंध व् रंगोली की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसका उदेश्य युवाओं को जल को लेकर सजग व् जागरूक करना था। ग्रामीण स्तर पर जन जागरूकता बढ़ाने के लिए गाँव स्तर पर स्लोगन व चित्रकारी भी बनाई गई।