भाजपा जिला कार्यकारिणी में सह - मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी गौरव को

फ़ोटो - गौरव चन्द्राकर


महासमुंद (स्वाभिमान न्यूज़)।
प्रदेश में वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। नेतृत्व संगठन में फेरबदल के साथ नियुक्तियां भी कर रहा है। इस बीच जिला भारतीय जनता पार्टी महासमुंद जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी  ने गौरव चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी का जिला सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।


           हाइलाइट्स

  • भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने की नियुक्ति
  • भाजपा के प्रचार - प्रसार को मिलेगी दोगुनी रफ्तार
  • भाजपा के कई दायित्वों को निभा चुके हैं गौरव


         गौरव चंद्राकर पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के कई दायित्वों को निभा चुके हैं। नेतृत्व ने चंद्राकर को महासमुंद जिले में मीडिया के साथ समन्वय कर महत्वकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है। चंद्राकर मूलतः ग्राम गड़बेड़ा विकासखंड पिथौरा खल्लारी विधानसभा के निवासी हैं

        गौरव चंद्राकर ने प्रदेश नेतृत्व जिला संगठन सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि समय-समय पर संगठन ने जो जिम्मेदारी दी हैं उन पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया है। जिला सह मीडिया प्रभारी का दायित्व संगठन ने दिया है। इस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व सहित संगठन और जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।


बधाई देने लगा ताता

      श्री चंद्राकर की नियुक्ति पर सांसद चुन्नीलाल साहू ,जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश प्रभारी आर्थिक व्यवसाई व व्यापार प्रकोष्ठ शंकर अग्रवाल ,जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, पूर्व विधायक प्रतिनिधि एवं पिथौरा मंडल कोषाध्यक्ष मनमीत सिंह छाबड़ा, जिला संयोजक सोशल मीडिया नवीन कुमार साव, पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल,पूर्व विधायक सरायपाली श्री रामलाल चौहान, मंडल अध्यक्ष पिथौरा ग्रामीण प्रीतम साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुबे लाल साहू ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर, बसना विधानसभा मिडिया प्रभारी नरहरी पोर्ते, गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष माधव साव,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के प्रदेश सदस्य डॉ.एन.के.अग्रवाल ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !