कलार समाज के युवा कार्यकारिणी नियुक्त, जिला महामंत्री बने बसना के प्रकाश सिन्हा

 महासमुंद (स्वाभिमान न्यूज़)। छत्तीसगढ़ कलार समाज  प्रांतीय युवामंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री डागेश्वर सिन्हा, प्रांतीय महामंत्री श्री लेखन सिन्हा एवं जिलाध्यक्ष श्री दौलतराम सिन्हा के अनुशंसा पर महासमुंद जिले में सामाजिक संगठन एवं संरचना के अनुरूप जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्य की नियुक्ति की है। जिसमें भानपुर के रामकुमार सिन्हा, लाखागढ़ के दुर्गेश सिन्हा को उपाध्यक्ष बनाया गया। 



    वहीं फुलझर परिक्षेत्र बसना से प्रकाश सिन्हा को जिला महामंत्री नियुक्त कर अहम जिम्मेदारी दी गई। साथ ही कौड़िया पिथौरा से योगेश्वर डडसेना को जिला संगठन मंत्री, सिरपुर महासमुंद परिक्षेत्र से चंदन डडसेना को कोषाध्यक्ष, खल्लारी महासमुंद परिक्षेत्र से नुतेश कुमार सिन्हा को प्रचार मंत्री, खल्लारी महासमुंद परिक्षेत्र से कुंदन सिन्हा को कार्यकारिणी सदस्य, गढफुलझर बसना परिक्षेत्र से गजेन्द्र कुमार डडसेना को कार्यकारिणी सदस्य, खल्लारी महासमुंद परिक्षेत्र से राजेश कुमार डडसेना को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।


    जिलाध्यक्ष दौलतराम सिन्हा ने बधाई देते हुए कहा सभी मिलकर समाज को एक नई दिशा और ऊंचाईयो में ले जाने का कार्य करेंगे. जिससे महासमुन्द ही नही पूरे छत्तीसगढ़ में युवा मंच के कार्यों को एक नई पहचान स्थापित होगा।  


      बसना निवासी प्रकाश सिन्हा ने कलार समाज के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा समाज ने जिस विश्वास से यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है, उसे पूरी निष्ठा लगन और निस्वार्थ सेवा भाव से दृढ़ संकल्प के साथ समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने की बात कही। प्रकाश के जिला महामंत्री बनने की खबर मिलते ही फुलझर परिक्षेत्र बसना, पिथौरा, बागबाहरा, महासमुंद समेत पूरे प्रदेश से बधाई संदेश मिलने लगे। स्थानीय स्तर पर सोसल मीडिया में शुभकामनाएं संदेश का तांता लगा रहा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !